चाम्पा खोखसा रेल ओव्हर ब्रिज का निर्माण कार्य 1 महा में पूर्ण कराने के निर्देश ,

जांजगीर-चांपा 31 मई 2021/ कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में चांपा बिर्रा रोड और जांजगीर-चांपा के खोखसा में बन रहे रेलवे ओव्हर ब्रिज के कार्याे की प्रगति की समीक्षा की ।
उन्होंने रेल मंडल के अधिकारियों से कहा कि वे दोनों ओव्हर ब्रिज का निर्माण का कार्य 1 माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करायें। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं कराने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। आए दिन इनके कारण दुर्घटनाएं भी होती है।
कलेक्टर ने ब्रिज काॅपरेशन, एनएच चांपा, जांजगीर-नैला नगरीय निकायों सीएमओ को निर्देशित कर कहा कि रेलवे ओव्हर ब्रिज के पास जिस विभाग का जो भी कार्य लंबित है, उसे वे 1 माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने डीआरएम के प्रतिनिधियों से कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आपको सभी सुविधाएं, एनओसी सहित ब्रिज निर्माण से संबंधित अन्य सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में चांपा और खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य एक माह के भीतर परा कराया जाय।

Published by daily public news

indian

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free